फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी कुछ संदिग्धों से दोबारा करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। वहीं, जल्द एडीजी कानपुर कभी भी कैंप कार्यालय आ सकते हैं। इसके बाद संदिग्धों की सूची तैयार कर पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री सहित कुछ संदिग्धों का नार्कों टेस्ट कराने जा रही है। वहीं, एक टीम मामले में कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ की तैयारी में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीजी जल्द ही कैंप कार्यालय आएंगे और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे। तभी दोबारा पूछताछ के लिए संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा, जिनसे कैंप कार्यालय पर एक बार फिर से पूछताछ की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दोबारा पूछताछ के लिए करीब 13 लोगों के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक किसी के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी यह भी मिली है कि हाल ही में एसआईटी ने कुछ लोगों की रेकी भी कराई है, इन लोगों पर लगातार एक टीम नजर भी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें