फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  राज्यसभा सांसद नवीन जैन 17वीं बार बने अध्यक्ष, अतिथिवन समिति चुनाव में फिर निर्विरोध जीत

Mon, 06 Apr 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अतिथिवन समिति के चुनाव में नवीन जैन लगातार 17वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। समिति गो-सेवा और समाज सेवा के कार्यों के जरिए निराश्रित गोवंश और जरूरतमंदों की मदद करती है।
विज्ञापन
नवीन जैन 17वीं बार बने अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वाटरवर्क्स बल्केश्वर में रविवार को अतिथिवन समिति का द्विवार्षिक चुनाव (वर्ष 2026-28) संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राज्यसभा सांसद नवीन जैन को लगातार 17वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


 

चुनाव अधिकारी सीए दीपेंद्र मोहन अग्रवाल के निर्देशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जैन के साथ विनोद अग्रवाल को महामंत्री और संजय गुप्ता को अर्थमंत्री चुना गया। पदेन सदस्यों के रूप में अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हर्ष गोयल, हरिशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल और उमेश कंसल शामिल किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में अरुण प्रकाश अग्रवाल, मनीष बंसल, आकाश अग्रवाल, राकेश कुमार जैन, संजय कुमार गुप्ता, रूप किशोर अग्रवाल, बीएन अग्रवाल, राकेश मंगल, प्रेम सागर अग्रवाल, मनीष गोयल और गोपाल प्रसाद अग्रवाल निर्वाचित हुए।

 
विज्ञापन

'गो-सेवा व समाज सेवा मुख्य उद्देश्य'
फिर से अध्यक्ष चुने जाने पर नवीन जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य गो-सेवा और समाज सेवा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बता दें कि अतिथिवन समिति की आय से ही आगरा की करीब 120 वर्ष पुरानी श्री गोशाला समिति का संचालन होता है। इसके माध्यम से निराश्रित गोवंश का संरक्षण, नस्ल संवर्धन और निर्धन बच्चों को दूध वितरण जैसे पुनीत कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें