राष्ट्रीय खेल दिवस: घर में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण पिछले पांच महीनों से खेल के मैदान और स्टेडियम बंद होने से ताजनगरी के खिलाड़ी शुरू में तो मायूस हुए लेकिन फिर उन्होंने खुद ही रास्ता निकाल लिया। निशानेबाजों ने घर में ही शूटिंग रेंज बना ली तो बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोर्ट। इसी तरह मुक्केबाज, टेबल टेनिस और अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने अभ्यास जारी रखा। यह खिलाड़ी रोज अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं।
निशानेबाज खुशी अदीबा ने बताया कि यह बहुत ही चुनौती भरा समय है। स्टेडियम बंद हैं, शूटिंग रेंज पर ताला लगा है लेकिन अभ्यास जारी रखना है क्योंकि एक बार लय बिगड़ी तो फिर पाना मुश्किल है। इसलिए घर में ही शूटिंग रेंज बना ली। रोज दो से तीन घंटे अभ्यास होता है।
बैडमिंटन खिलाड़ी विनोद शीतलानी ने बताया कि स्टेडियम बंद है, इसलिए घर में ही अभ्यास जारी रखा है। लॉकडाउन में कुछ दिन जरूर अभ्यास बंद रहा लेकिन इसके बाद बैडमिंटन कोर्ट घर में ही तैयार कर लिया।