मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा के साथ 21 दिसंबर को मैनपुरी आएंगे। आठवें चरण की यह यात्रा मैनपुरी से एटा जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री क्रिश्चियन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 21 दिसंबर को आठवें चरण की विजय यात्रा मैनपुरी से शुरू होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी से ही विजय रथ पर सवार होंगे।
विजय यात्रा मैनपुरी से एटा के लिए रवाना होगी। कुरावली होकर विजय यात्रा एटा पहुंचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए पदाधिकारियों सहित सपा के जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।