राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते जिला जज संजय कुमार मलिक
आगरा। दीवानी परिसर में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार मलिक ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि ये वाहन लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, लाभ और निस्तारित होने वाले वादों के बारे में जानकारी देगा। प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक वसूली, विद्युत बिल, पानी बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम और राजस्व मामलों का त्वरित और सरल निस्तारण होता है। लोक अदालत के निर्णय अंतिम होते हैं और उनके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।