फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटियों को मिला अवसर, मैनपुरी जिले का नाम किया रोशन

Mon, 24 Jan 2022 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेटा और बेटी बराबर हैं। बदलती सोच के साथ ही बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले रहे हैं। वो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
पूजा, ज्योति और श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़कर आई हैं। उन्होंने मां-बाप और जिले का नाम रोशन किया है। लिंगानुपात में सुधार हुआ है। सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका बेटियों को लाभ मिल रहा है। जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत वर्ष 2021 में 3700 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

ज्योति सविता ने विश्वविद्यालय से पाया गोल्ड मेडल 
कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी की संगीत विभाग की छात्रा ज्योति सविता ने एमए संगीत गायन 2020 की परीक्षा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ज्योति सविता का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। जरूरत है तो उन्हें अवसर प्रदान करने की। 
पूजा यादव ने अधिकारी बन दिया बेटियों को संदेश 
शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी पूर्व राजस्व निरीक्षक श्याम सिंह यादव की पुत्री पूजा यादव ने लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा पास कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर चयन पाया। उन्होंने जिले की बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया। पूजा यादव का कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों को बेटों की तरह से अवसर मिले तो निश्चित ही वे पिता और जिले का नाम रोशन करके दिखाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा ने बढ़ाया जिले का मान 
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी रामशंकर की पुत्री श्रद्धा ने वर्ष 2021 में कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर नेशनल के लिए चयन पाया और जिले का नाम रोशन किया। श्रद्धा का कहना है कि उनके परिजनों ने बेटों के समान उन्हें बेहतर करने का अवसर दिया। यदि सभी बालिकाओं को इसी प्रकार से अवसर मिले तो वे भी उनकी तरह से अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दीं शुभकामनाएं 
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों से संस्कृति और सभ्यताएं परिष्कृत होती हैं। बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध हैं। 



लिंगानुपात पढ़ा
वर्ष 2020 में जिले में बेटियों की जन्मदर 924.81 थी। वहीं वर्ष 2021 में बेटियों की जन्मदर बढ़कर 927.79 फीसद पहुंच गई है। इससे साबित हो रहा है कि जिले में बेटियों की तरफ लोगों का ध्यान है और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें