फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक देश-एक चुनाव समय की मांग...अरुण सिंह बोले- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मिलेगी मजबूती, कम होगा आर्थिक बोझ

Sun, 04 May 2025 11:58 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एक-देश एक चुनाव को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने एक देश-एक चुनाव को समय की मांग बताया। साथ ही इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती करने वाला भी बताया।
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित करते अरुण सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में शनिवार को ‘एक देश-एक चुनाव’ पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने कहा कि एक देश-एक चुनाव समय की मांग है। इससे आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों में रुकावट आती है और देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। वर्ष 1951 से 1967 तक देश में चुनाव एक साथ हुए थे। एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि यह कदम प्रशासनिक बाधाओं को कम करेगा। शासन व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावशाली बनाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि यह व्यवस्था पंचायत से संसद तक चुनाव प्रणाली में सुधार लाएगी। अध्यक्षता करते हुए पूरन डावर ने कहा कि एक देश-एक चुनाव के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।

 
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर, रामप्रताप चौहान, उदयभान चौधरी, विधायक पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, प्रमोद महाजन, डॉ. रजनीश त्यागी, मतेंद्र धाकरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, जगत सिंह फौजदार, यशपाल राना, प्रदीप भाटी आदि रहे।
पूर्व सैनिक उठकर चले गए

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर जब मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे तो कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक उठकर चले गए। उन्होंने चुनाव के दौरान किए वायदे को लेकर यह कदम उठाया। बाद में काफी देर बाद तक वह सभागार में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें