सहावर। बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन कस्बे के मैरिज होम में किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों के युवाओं ने प्रतिभागिता की। नगर में इस तरह के शो का पहली बार आयोजन किया किया गया। शो का आयोजन फ्रेंड्स हेल्थ क्लब के द्वारा किया गया।
बॉडी बिल्डिंग शो का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ्य रहते हैं। खेल कोई भी उसे खेलने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर का व्यायाम होता है। हर किसी को जीवन में खेल को हिस्सा बनाना चाहिए। कस्बे के युवाओं को खेलों के प्रति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को इस शो का जो आयोजन किया गया है। वह सराहनीय है।
आयोजक मंडल के द्वारा इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजक मंडल के सदस्य मुशीर कुरैशी ने बताया कि शो में दिल्ली, बरेली, आगरा, अलीगढ़, एवं गृह जनपद के युवाओं ने अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान, छुट्टू मियां, बबलू कुरैशी, अमन कुरैशी, तोसीफ पहलवान, हसीब कुरैशी, सभासद अहमद नबी, मुशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं सिढ़पुरा विकास खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में हिमांशु, 3000 मीटर दौड़ में जीतू, 1500 मीटर दौड़ में विकास विजयी रही। गोला फेंक में मोहित, लंबी कूद में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 800 मीटर व 100 मीटर दौड़ में वीना, गोला फेंक में राधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में नाथपुर की टीमें विजेता रहीं। वॉलीबाल में प्रतियोगिता में ग्राम वासी की टीम विजेता रही जब कि लखनपुर की टीम उपविजेता रही। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, सौरभ सिंह, शेर सिंह, भानु प्रताप रहे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कासगंज के सहावर में बॉडी बिल्डिंग शो में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान व चेयरमैन प्रत?- फोटो : KASGANJ