फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्को टेस्ट की प्रक्रिया में लग सकता है दो से तीन दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र सहित चार लोगों की नार्कों टेस्ट प्रक्रिया में अभी कुछ दिन का समय लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो सकी है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में एसआईटी खुलासे के प्रयास में जुटी है। कुछ दिन पूर्व तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को छात्रा को खुदकुशी के लिए दोषी मानते हुए चार्जशीट दायर कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी तक एसआईटी के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में एसआईटी ने कोर्ट से पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री सहित कुछ अन्य लोगों के नार्को टेस्ट कराने के लिए अनुमति मांगी थी। न्यायालय द्वारा अनुमति के बाद मंत्री पुत्र सहित चार लोग टेस्ट के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेस्ट कराए जाने को लेकर सभी को स्वास्थ्य जांच की एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। बुधवार को सभी चार लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी जांचें की गईं। माना जा रहा है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इनका नार्को हो सकता है। टेस्ट पूरा होने के बाद टीम सभी को मैनपुरी वापस लेकर आएगी।
विज्ञापन

राजा अग्निहोत्री का होगा डीएनए
नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में खुलासे को लेकर एडीजी भानु भास्कर की ओर से तीन अलग अलग टीमें बनाई गईं हैं। सभी टीमों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। एसआईटी की जांच में तीन चार अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। टीम को राजा अग्निहोत्री सहित अन्य के सैंपल डीएनए जांच को लिए जाने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें