फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नरेंद्र कुमार अध्यक्ष और प्रदीप कुमार बने जिला मंत्री

Sun, 13 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नव निर्वाचित शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति / जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को शहर के चंद्रा हाउस पर हुआ। चुनाव प्रभारी हरेंद्र सिंह और प्रदेश पदाधिकारियों की देखरेख में सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें नरेंद्र कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और प्रदीप कुमार चक महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी हरेंद्र सिंह ने सभी पदों के लिए उपस्थित शिक्षकों से आवेदन मांगे। प्रत्येक पद के लिए एक- एक ही आवेदन आने पर उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। नरेंद्र कुमार सिंह जिलाध्ययक्ष, प्रदीप कुमार चक जिलामंत्री, मनोज कुमार कोषाध्यक्ष, सतेंद्र कठेरिया, विनीता सिंह, संतोष कमल को उपाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान अशोक कुमार बौद्ध, रूपकिशोर, संजीव कुमार, मोती सिंह, धर्मवीर सिंह, सुधीर कठेरिया, महेंद्र कुमार, रूपकिशोर सिंह, अमिता सिह, पूनम सिंह, गुरु प्यारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें