फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आई मासूम की पानी भरी बाल्टी में गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गरगई में ननिहाल आई डेढ़ साल की मासूम पानी भरी बाल्टी में गिर गई। परिजन ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला बेरी निवासी नवनीत कुमार की ससुराल थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गरगई में है। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री मनू मां ललिया के साथ ननिहाल आई थी। रविवार को बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी तभी किसी तरह से वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। कुछ देर बाद बच्ची को बाल्टी में पड़ा देख ललिया की चीख निकल गई। परिजन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें