फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Tue, 04 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में मनमोहक छवि में दर्शन देते राधा-कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच सोमवार रात को जैसे ही घड़ी की सुई ने 12 बजाए, चारो ओर घंटे-घड़ियाल और कृष्ण भगवान के जयकारों के साथ श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। घरों के अलावा मंदिरों में धूमधाम से त्योहार मनाया गया। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में खास तैयारी की गई। यहां के परिसर श्रृद्धालुओं से खचाखच भरे रहे।

विज्ञापन


कन्हैया के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और रात को जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हे ब्रज में आनंद भयो जय यशोदा लाल की के भजन के साथ लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत सभी क्षेत्र में हर्षोंउल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई।

मथुरा में सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गईं। मंदिरों की सजावट के काम के अलावा भगवान की साज-सज्जा भी शुरू कर दी गई। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी गईं। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। ये सिलसिला अगली सुबह तक चलता रहा।
विज्ञापन


अन्य जिलों में भी भगवान की पोशाक बदलने के साथ झांकियां सजाने का कार्य किया गया। रंग-बिरंगी लाइट की झालरों, फूल-पत्तियों की लहड़ियों से सजाया गया। पूजा घरों को भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सजाया। शाम को पूजा करने के बाद वह मंदिर में पहुंचे। मंदिरों में भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक, भजन संध्या के आयोजन हुए। लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान के दर्शन किए। रात 12 बजते ही कान्हा को भोग लगाया गया। 

विज्ञापन

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

मुरली मनोहर की श्यामली एक छवि देखने को व्याकुल हुए भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाईपास पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में झांकी सजाई गई और ठाकुर जी हिंडोला सजाया गया। शाम से देर रात तक भजनों का कार्यक्रम का चलता रहा। 

सर्वमंगल विकास समिति सेक्टर 11 में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर पर रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। बाबा बर्फानी, राधाकृष्ण, हनुमान बाबा आदि की झांकी सजाई गई। फूल बंगला भी सजाया गया। इस अवसर पर जगदीश जुम्मानी, विष्णु स्वरूप शर्मा, राकेश शर्मा, अखिलेश दौनेरिया, आयुष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें