फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में भगवान के जन्म के लिए शुरू हुई पूजा अर्चना

Mon, 03 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जन्म से पहले भगवान की पूजा-अर्चना शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के राधा रमण मंदिर राधा दामोदर मंदिर और श्याम बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की श्री कृष्ण का पंचगव्य से अभिषेक किया गया। श्रीकृष्ण जनस्थान सेवा संस्थान के पवित्र लीला मंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास, कार्ष्णि गुरु शरणानंद और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे।

विज्ञापन


कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने भगवान केशवदेव को चंदन लगाकर माल्यार्पण किया। ठाकुर जी को मेवा-माखन, फल-मिठाई, पाग धराया गया। नारियल फोड़कर प्रभु को अर्पित किया गया। इसके बाद महंत नृत्यगोपाल दास व ऊर्जा मंत्री ने ठाकुर जी की आरती उतारी।  

उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूरे ब्रज का विकास सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 350 करोड़ रुपए का तोहफा इस जन्माष्मी पर ब्रजवासियों को दिया है। अब ब्रजवासियों को उन्हें रिटर्न गिफ्ट देना चाहिए। ब्रज को साफ रखें और लोगों से साफ रखने में सहयोग कराएं, यही रिटर्न गिफ्ट होगा। कहा कि ठाकुर जी सबकी चिंता करते हैं और एक ब्रजवासी ही हैं जो ठाकुर जी की चिंता करते है।  
विज्ञापन


गुरु शरणानंद महाराज ने कहा कि सारे विश्व की दृष्टि इस समय मधुपुरी पर लगी हुई है। वह सौभाग्यशाली हैं जो यहां दर्शन करने का मौका मिला। कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भगवान श्रीकृष्ण के पास ही है।

Trending Videos

जन्मोत्सव का आनंद लेने पहुंचे भक्तगण।
कान्हा के जन्म से पहले ही समूचा मथुरा झूमने लगा है। हर जगह दिख रहे हैं तो सिर्फ कान्हा के भक्त और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो की धुन । ये धुन मंदिरों में गुंजायमान हो रही है। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह भंडारे और शीतल जल की प्याऊ लगाकर बाहर से आए श्रद्धालुओं का सत्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के राधा रमण मंदिर राधा दामोदर मंदिर और श्याम बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की श्री कृष्ण का पंचगव्य से अभिषेक किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें