फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया अखिलेश यादव पर विवादित बयान, पढ़िए मुफ्त बिजली पर क्या कहा

Mon, 03 Jan 2022 10:47 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी बीती रात मैनपुरी में वैश्य समाज के कार्यक्रम में आए थे, यहां उन्होंने अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने के बयान पर विवादित बयान दिया।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुफ्त बिजली देने के वादे पर ये बयान दिया है। मंत्री ने अमार्यदित भाषा का प्रयोग किया और अखिलेश की तुलना श्वान की लात से कर दी। कहा अभी बचपना उनमें कूट कूट कर भरा है। कैबिनेट मंत्री रविवार की रात में मैनपुरी पहुंचे थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

300 यूनिट मुफ्त बिजली पर दिया बयान
सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वैश्य समाज के लोगों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने समाज के लोगों से एकजुट होने की बात कही। आठ जनवरी को कानपुर में आगाज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने को कहा, इसके बाद जाते समय पत्रकारों से बात की। अखिलेश के 300 यूनिट बिजली मुफ्त की बात को बचकाना बताया। कहा उनकी बात और श्वान की लात बराबर है। मुस्लिम वोट के लिए जिन्ना को महापुरुष बता रहे हैं। कल ओसामा बिन लादेन की तुलना अपने पिता से करने लग जाएं। उसे राष्ट्र का महापुरुष बता दें। पूरी दुनिया कोरोना से कराह रही थी, तब वैक्सीन पर सवाल उठाया, उसे भाजपा की वैक्सीन बताया था। आदरणीय मुलायम सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस भ्रम को वैक्सीन लगवाकर दूर किया। फिर थूक कर चाटने वाली कहावत सही साबित हुई। उनकी किसी बात का जनता भरोसा करने वाली नहीं है। सब फ्री की बात कह तो रहे हैं, मगर लाएंगे कहां से, कैसे एक हजार की सड़क दो हजार में बेच कर एक हजार तिजोरी में भर लीं। जनता को भाजपा पर विश्वास है। 2022 भी जीतेगी भाजपा। वैश्य समाज को साधने के सवाल पर कहा कि समाज तो हमेशा से सधा है। इसके बाद मंत्री इटावा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें