फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सलेमपुर में नामजद लोगों ने घर में किया पथराव

Tue, 02 Jan 2024 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर में नामजद लोगों ने घर में किया पथराव
विज्ञापन

महिला और पुत्रियां हुईं घायल, 9 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर में नामजद लाेगों ने गाली गलौज करते हुए एक घर में पथराव की। पत्थरबाजी में घर में मौजूद महिला व दो पुत्रियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अनीता देवी 31 दिसंबर को बेटियों के साथ घर पर थीं। तभी गांव निवासी रामौतार, श्यामू, शैलेंद्र, सचिन, सनी, रिंकू, अमित, रामजी और सुमित घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने घर में ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से परिजन सहम गए। पत्थर लगने से अनीता उनकी 13 वर्षीय पुत्री काजल और 16 वर्षीय सोनी घायल हो गई। घटना के समय घर पर कोई भी पुरुष नहीं था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया। सभी 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला व पुत्रियां दहशत मे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें