फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों ने तोड़ा दम

Tue, 02 Jan 2024 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- जिले में तेजी के साथ बढ़ रही है निमोनिया से बीमार बच्चों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सात डिग्री तापमान के बीच जिले के बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। निमोनिया से पीड़ित बच्चों की लगातार मौत भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी निवासी दीपेंद्र के एक माह के पुत्र आर्यन को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी भोगांव पहुंचे यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। नौशाद की पांच साल की पुत्री खालिदा पिछले तीन दिन से निमोनिया की चपेट में थी। परिजन उसका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 100 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। छह बच्चों को भर्ती कराया गया। तीन को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पिछले एक महीने से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है ऐसे में फिजीशियन के सहारे ही बच्चों का उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों बच्चों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें