फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: फाॅर्म नहीं भरा तो मतदाता सूची से कट जाएगा नाम, सहायता के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क

Tue, 18 Nov 2025 03:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अगर किसी को एसआईआर फाॅर्म नहीं मिला है तो उसके लिए प्रशासन की ओर से जिला संपर्क केंद्र बनाए गए हैं। इनका नंबर भी जारी किया गया, जहां पर सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम तेजी से चल रहा है। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार तक जिला निर्वाचन कार्यालय ने 34 लाख फाॅर्म वितरित करने का दावा किया है। मतदाताओं से भरे हुए फाॅर्म जमा भी कराए जा रहे हैं। वहीं, जो मतदाता फार्म नहीं भरेंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हट जाएंगे। ऐसे में सभी मतदाताओं को फाॅर्म भरना आवश्यक है।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार जिन मतदाताओं को फाॅर्म नहीं मिले हैं, वह सहायता के लिए जिला संपर्क केंद्र 0562-2250170 पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी के अनुसार सभी मतदाताओं के लिए फॉर्म भरना जरूरी है। फॉर्म में 2003 की मतदाता सूची में दर्ज रिश्तेदार का एपिक नंबर भरना होगा।

मतदाता 2003 की सूची में नाम खोजने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर जाकर वोटर सर्विसेज पर क्लिक करने पर विधानसभा क्षेत्रवार सूची मिल जाएगी। चार दिसंबर तक जिले में घर-घर मतदाता फॉर्म वितरण व एकत्रीकरण होगा। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख से अधिक मतदाता हैं। 3,696 बीएलओ की ड्यूटी लगाई है। एसआईआर की नियमित समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें