मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की नगला कवर मस्जिद में शुक्रवार को प्रशासन के आदेश को दरकिनार करते हुए कई लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आठ जून से धार्मिक स्थल खोले जाने की अनुमति के साथ ही प्रशासन ने सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि एक सप्ताह तक तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद ही बैठक कर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। इतना सब होने के बाद भी शुक्रवार को जुमा की नमाज के लिए नगला कवर स्थित मस्जिद में लोग जमा हुए। नमाज अदा किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल नगला कवर पहुंच गया। पुलिस ने मस्जिद में नमाज के लिए आए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोतवाली लाया गया। वहां सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमित सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
इस्माइल पुत्र शमशुद्दीन निवासी लक्खीपुर थाना चौपड़ा जिला दिनाशुपुर पश्चिम बंगाल, इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन, जहीर अहमद पुत्र इब्राहीम, मोहम्मद इस्माइल अंसारी पुत्र मोहम्मद अब्बास, राशिद पुत्र शमशाद हुसैन, मोहम्मद ओसामा अंसारी पुत्र शमशुल कमर अंसारी, नौशाद पुत्र शमशाद, मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद सईद, बिलाल पुत्र असलम, एहतशाम पुत्र इश्त्याक, शमशुद्दीन पुत्र दीन मोहम्मद, मोहम्मद हाफिज पुत्र अब्दुल करीम निवासी नगला कवर शहर कोतवाली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।