फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन 

Tue, 17 Jan 2017 12:26 AM IST
कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मंगलवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिसर में बल्लियां लगा दीं गई हैं। एक एसपी सहित सीओ, इंस्पेक्टर और सौ से ज्यादा सिपाही तैनात रहेंगे। एमजी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। प्रत्याशियों के जुलूस में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में 17 जनवरी से 24 जनवरी तक नामाकंन प्रक्रिया होगी। एक एसपी, दो सीओ, पांच थाना प्रभारी निरीक्षक, 20 दरोगा सहित 100 से ज्यादा सिपाही की ड्यूटी रहेगी। कलक्ट्रेट में प्रत्याशी सहित चार लोगों को परिसर में आने दिया जाएगा। वहीं प्रत्याशी का वाहन ही कलक्ट्रेट गेट तक जा सकेगा। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई है। एमजी रोड पर ट्रैफिक अवरुद्ध न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह, जीआईसी मैदान, छीपीटोला, साईं की तकिया, सुभाष पार्क के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। प्रत्याशी समर्थकों के वाहन यहीं खड़े हो सकेंगे। बता दें, कलक्ट्रेट परिसर में बल्लियां लगा दी गई हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ अंदर नहीं आ सके।

9 विधानसभा सीट
24 जनवरी तक नामांकन
25 जनवरी को मतपत्रों की जांच
27 जनवरी को नाम वापसी
-----------------------

नामांकन आज से, व्यवस्थाएं चौकस
आगरा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी सहित पांच लोग ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। प्रत्याशियों का प्रवेश सदरभट्टी की तरफ स्थित गेट से होगा। एडीएम सिटी के अनुसार, एमजी रोड पर जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्ट्रेट में अफरातफरी न फैले, इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। नामांकन कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

यहां होगा नामांकन
विधानसभा क्षेत्र    कक्ष संख्या
एत्मादपुर    जिलाधिकारी न्यायालय
छावनी    अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
दक्षिण    अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय
उत्तर    अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
ग्रामीण    उपजिलाधिकारी, सदर (कलेक्ट्रेट)
फतेहपुर सीकरी    अपर जिलाधिकारी नगर
खेरागढ़    नगर मजिस्ट्रेट
फतेहाबाद    अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति
बाह    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी

इनसेट
मतदान के लिए रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार, 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों आदि को अपने मत का प्रयोग करने के लिए सवेतन अवकाश देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें