फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 110 नलकूप चल रहे हैं खराब, विभाग नहीं गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। 10 नलकूप यांत्रिक अथवा विद्युत दोष से खराब हैं। इनमें एक तो सात साल से खराब बताया जा रहा है तो एक पिछले सात माह से खराब बताया जा रहा हैं। विभाग की लापरवाही के चलते किसान सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। उन्हें डीजल पंप सेट आदि से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र के अलहदादपुर मौजे के ग्रामीणों का कहना है कि राजकीय नलकूप संख्या 143 एजी पर ट्रांसफार्मर नहीं होने से यह नलकूप पिछले सात साल से बंद है। बिजली विभाग के अधिकारियों से भी समस्या को बता चुके हैं। लेकिन निराकरण नहीं हुआ। वहीं सोरों की ग्राम पंचायत फतेहपुर कलां के ग्राम पटकिया में सात माह से नलकूप संख्या 176 पिछले सात माह से बंद हैं। किसान पप्पू का कहना है सात माह पूर्व नलकूप संख्या 176 केजी की मोटर के बुश के वोल्ट टूट गए थे जिसे अवर अभियन्ता व उनकी टीम के सदस्य देख भी गए थे लेकिन सात माह बाद भी वोल्ट नहीं बदले गए और नलकूप बंद हैं।
नलकूप से पटकिया, लाले नगला, फतेहपुर ग्रामों की लगभग 800 से 1000 बीघा जमीन की सिंचाई होती है और 200 कास्तकार लाभान्वित होते हैं। नलकूप सही न होने से फसलें सूख रही।
विज्ञापन

आकड़ों की नजर से -
- 10 नलकूप हैं जनपद में खराब
- 6 नलकूप हैं यांत्रिकी खराबी से हैं बंद
- 4 नलकूप विद्युत दोष से हैं बंद
किसानों के बोल-
सात माह पूर्व आलू की भराई की थी। उसके बाद से नलकूप खराब पड़ा है। फसलों को सूखने से बचाने के लिए महंगी सिंचाई डीजल पंप सेट से करनी पड़ रही है। -भूरे, किसान पटकिया
नलकूप खराब होने के कारण धान, शिवाला, मक्का की फसलों को पानी न मिल पाने के कारण फसल खराब हो रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। - रामेश्वर दयाल, किसान, पटकिया
बनाया गया है एस्टीमेट
पहले नलकूप की बिजली की सप्लाई और मेंटीनेंस अलीगंज एटा से होती थी। लेकिन अब इस क्षेत्र के नलकूपों के मेंटीनेंस का कार्य जनपद कासगंज के विद्युत विभाग पर आया है। नलकूप संख्या 143एजी सहित अन्य नलकूपों को सही कराने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का हल हो जाएगा। - महावीर सिंह, एसडीओ विद्युत।
शीघ्र ठीक होंगे नलकूप
सभी नलकूपों को ठीक कराए जाने की प्रक्रिया चल रही हैं। यांत्रिक दोषों को ठीक करने के लिए अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है। जबकि विद्युत दोषों से बंद नलकूपों को ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग को लिखा गया है। शीघ्र ही सभी नलकूप ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

- सतीशचंद्र गौतम, अधिशाषी अधिकारी नलकूप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें