करहल। सिमरऊ रजवाह में शनिवार शाम आठ वर्षीय बालिका का शव मिला था। उसकी मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को गमगीन माहौल के बीच बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना पुलिस ने शनिवार को चौकीदार की सूचना पर कस्बा निवासी आठ वर्षीय नैना का शव सिमरऊ रजवाह से निकाला था। शव की पहचान करते हुए ताऊ देवेश तिवारी ने बताया था कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। गांव में दादी के साथ रह रही थी। दुर्घटनावश रजवाह में गिरने की बात कही थी। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने (डाउनिंग) बताई गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। उधर पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया ।