फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नागोरिया पीठाधीश्वर ने गिरिराज मंदिर के सेवायत पर लगाया निजता हनन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Nov 2022 12:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नागोरिया पीठाधीश्वर शिष्यों के साथ गिरिराज जी का कुनबाड़ा भोग लगाने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि तभी उनका मोबाइल छीन लिया गया। सार्वजनिक रूप से उनकी निजता का हनन किया गया। 
विज्ञापन
गोवर्धन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में शिष्यों के साथ जतीपुरा गिरिराज मुखारविंद मंदिर में कुनबाड़ा करने पहुंचे नागोरिया पीठाधीश्वर से मोबाइल छीनकर उनकी निजता हनन के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित मंदिर कमेटी के अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर को नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य 500 शिष्यों के साथ कुनबाड़ा भोग लगाने गिरिराज जी जरीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि मंदिर परिसर में कमेटी के लोगों ने पीठाधीश्वर से मोबाइल छीन लिया। अनलॉक कर करीब 45 मिनट अपने पास रखा। सार्वजनिक रूप से उनकी निजता का हनन किया गया। 

विष्णु प्रपन्नाचार्य की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट 

घटनाक्रम से आक्रोशित पीठाधीश्वर ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मंदिर पहुंची। विष्णु प्रपन्नाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ईशु मुखिया पुत्र अशोक मुखिया निवासी आन्यौर सहित मंदिर कमेटी के अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 

जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में तीर्थ यात्रियों से सेवायत/पंडों द्वारा अभद्रता की घटना आम बात हो गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अब तक चार बार यात्रियों से मारपीट एवं अभद्रता की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मारपीट के वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई से कतरा रही है। 

सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य की तहरीर पर निजता हनन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें