फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला उदैया और बसई जगनेर ने जीते मैच

विज्ञापन
विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम
विज्ञापन
आगरा। विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के तीसरे दिन मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों मैचों में नगला उदैया नगर पंचायत और बसई जगनेर न्याय पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नगला उदैया नगर पंचायत और भारा न्याय पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नगला उदैया नगर पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारा न्याय पंचायत की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। नगला उदैया नगर पंचायत ने 23 रनों से जीत दर्ज की। नगला उदैया के शशि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरएलडी जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने प्रदान किया। दूसरा मुकाबला खेरागढ़ जूनियर नगर पंचायत और बसई जगनेर न्याय पंचायत के मध्य खेला गया।
टॉस जीतकर बसई जगनेर न्याय पंचायत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खेरागढ़ जूनियर नगर पंचायत की टीम 122 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बसई जगनेर न्याय पंचायत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। अमित बघेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एड. सुरेंद्र लवानिया ने प्रदान किया। आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दाैरान भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, आरएलडी जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, मंजीत फौजी, छीतर सिंह, डॉ. श्यामवीर सिंह, पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, मुन्नालाल, रम्मोलाल, संदीप आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें