फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जागृत और संगठित समाज के लिए हिंदू सम्मेलन आवश्यक

विज्ञापन
संघ की बैठक
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच शहर के अलग-अलग स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। समाज को संगठित और जागृत कर लोगों में राष्ट्र भावना को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ सम्मेलनों का आयोजन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

रविवार को इस संबंध में अलग-अलग स्थानों पर बैठकें व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए। महर्षिपुरम स्थित श्री भगवान सरस्वती शिशु मंदिर में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्णय हुआ कि 1 फरवरी को होली पब्लिक स्कूल में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब पांच हजार लोगों को जोड़कर राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
इस दौरान आयोजन समिति गठित की गई जिसमें मुरारीलाल को अध्यक्ष, आरके सिंह राघव को उपाध्यक्ष, अविनाश राणा को कार्यक्रम सचिव बनाया गया है। इसके अलावा महेंद्र प्रताप सिंह, टीपी सिंह, विपिन, विनीत, मुकेश चंद्र पांडेय व राम कुमार गौतम को भी जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में संतोष धाकरे, सुनील मिश्रा, उमेश कुमार, रामहृदय दीक्षित, चंद्र प्रकाश, सुभांशु, अरविंद मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पश्चिमपुरी स्थित अमल गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समितियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज ने कहा समाज जागृत और संगठित हो, इसलिए यह हिंदू सम्मेलन आवश्यक है। विभाग प्रचारक रोहित ने राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका बताई। कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति संयोजक विनीत शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव शर्मा, मदनलाल, भारत भूषण, संजय, चंद्रशेखर, हरिओम, जगदीश, रजत जोशी, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें