मथुरा के कस्बा राया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाग को मारने के करीब 12 घंटे बाद युवक को नागिन ने डस लिया। जिससे शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार को एक नाग मारा डाला था। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला ले लिया।
राया के मांट रोड ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी हरिओम (35) पुत्र गोपाल गुरुवार की सुबह गोपाल बाग में चामुंडा माता मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां उसे काला सांप दिखाई दिया।