फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगेंद्र प्रताप सिंह बने नए मंडलायुक्त

विज्ञापन
नगेन्द्र प्रताप
विज्ञापन
आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को शासन ने शनिवार शाम आगरा का मंडलायुक्त बनाया है। छह आईएएस की तबादला सूची में उनका नाम शामिल है। वहीं, आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिलाधिकारी, एडीए उपाध्यक्ष सहित तमाम अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

मूल रूप से इटावा के रहने वाले नगेद्र प्रताप पीसीएस से पदोन्नत होकर 2016 में आईएएस बने थे। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी भी रहे। फिर लंबे समय तक ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे। 20 जनवरी 2025 को उन्हें यीडा का एसीईओ बनाया गया था लेकिन 11 दिन बाद ही गौतम बुद्ध नगर से उन्हें आगरा मंडलायुक्त पद पर भेजा गया है।
नवागत मंडलायुक्त सोमवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। उधर, आयुक्त सभागार में शनिवार को शैलेंद्र कुमार सिंह का विदाई समारोह हुआ। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार आदि ने शैलेंद्र कुमार को पुष्प भेंट किए। शैलेंद्र कुमार भी पीसीएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें