फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगे और साबिर अली क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सोमवार को साबिर अली क्रिकेट क्लब और नगे क्रिकेट क्लब ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मैच लाडम क्रिकेट क्लब और साबिर अली क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। लाडम क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबिर अली क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 बनाकर मैच जीत लिया। 33 गेंदों में 47 रन बनाने वाले आकाश मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच बीसलपुर क्रिकेट क्लब और नगे क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। बीसलपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 115 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगे क्रिकेट क्लब की टीम ने 18 ओवर की अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम किया। 3 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले शिवम मैन ऑफ द मैच चुने गए। मौके पर सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें