फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर पंचायत ने सात दुकानों का आवंटन किया निरस्त

Mon, 28 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ने सात दुकानों का आवंटन किया निरस्त
विज्ञापन

- किराया जमा न करने पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। नगर पंचायत बेवर की अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को चेयरमैन सरितकांत भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने, कर वसूली की स्थिति, जलकर, भवन कर, दुकानों की किराया वसूली आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद किराया न जमा करने पर सात दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

अनुश्रवण समिति ने पाया कि सुभाष पार्क के पीछे संगठित नगर विकास योजना में 15 दुकानों का नगर पंचायत के नियम, शर्तों के तहत 200 से 3500 रुपये मासिक किराए पर आवंटन किया गया था। इसमें बार-बार किराया जमा कराने के लिए मौखिक और लिखित रूप से कहने के उपरांत भी किराया जमा नहीं कराया गया है। इससे सिद्ध हो रहा है कि आवंटी को दुकान रखने में रुचि नहीं है। नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा किए गए, लेकिन परिणाम शून्य रहे। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है अनुरक्षण समिति के अध्यक्ष द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुपालन में दुकान निरस्तीकरण के आदेश पारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें