फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों पर सफाई देने डीएम के पास क्यों पहुंची सभासद

विज्ञापन
07एमएनपी-23-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते वार्ड नंबर 28 नगला कैथ के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के वार्ड नगला कैथ की सभासद शुक्रवार को वार्ड के लोगों के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास के नाम पर की गई अवैध वसूली की शिकायत को गलत बताते हुए लोगों के बयान दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगला कैथ की सभासद लक्ष्मी देवी वार्ड के एक सैकड़ा लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने ऊपर लगाए गए अवैध वसूली के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि वार्ड के ही कुछ लोग रंजिशन प्रधानमंत्री आवासों के नाम पर वसूली की झूठी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सभासद की कोई भूमिका नहीं है। आवंटन की पूरी प्रक्रिया डूडा द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन चाहे तो उनके साथ आए क्षेत्रीय निवासियों के बयान दर्ज कर तस्दीक की जा सकती है। उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत को खारिज किए जाने की मांग की। इस दौरान नीतू यादव, सुधा देवी, निर्मला सिंह, सोनी देवी, गुड्डी देवी, श्रीदेवी, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें