फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पर लगाया संविदा बहाली के लिए रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
09एमएनपी-08-कलक्ट्रेट पर शिकायती पत्र देने जाते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिकाध्यक्ष पर शहर के सफाई कर्मचारियों ने रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों ने इस संबंध में सोमवार को अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न मोहल्लों में कार्यरत सफाई कर्मचारी नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की। सफाई कर्मचारी रन्नो देवी ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि वह सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है लेकिन नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा उन्हें हटाए जाने की चेतावनी दी गई है। रन्नोदेवी ने आरोप लगाया कि उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई है।
वहीं अनुज कुमार ने बताया कि उसकी बच्ची बीमार हो गई थी इसलिए वह उसे आगरा उपचार के लिए ले गया था। अब उससे कहा जा रहा है कि 80 हजार रुपये दो नहीं तो तुम्हारी जगह अन्य को नौकरी दे दी जाएगी। उनके साथ पहुंचे आठ अन्य सफाई कर्मचरियों ने भी सफाई कर्मचारियों की तैनाती के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सफाई कर्मचारी काम नहीं करना चाह रहे हैं। घर बैठे किसी को वेतन नहीं दिया जाएगा। ऐसे सफाई कर्मचारी ही कुछ लोगों के साथ मिलकर गलत आरोप लगा रहे हैं।
मनोरमा देवी अध्यक्ष नगर पालिका
कुछ सफाई कर्मचारी आए थे जिनके द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत की जांच की जाएगी। शिकायत सही पाई गई तो जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें