फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में हुआ दर्ज अवकाश तो गुरुजी के क्यों उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिसंबर के महीने में अचानक बड़ी संख्या में शिक्षकों के अवकाश पर जाने के मामले को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम से शिक्षकों के अवकाश पर निगरानी रखी जा रही है। सोमवार को कंट्रोल रूम से हुई निगरानी में जानकारी मिली कि 260 शिक्षक अवकाश पर थे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को वर्ष में 14 आकस्मिक अवकाश लिए जाने का प्रावधान है। वर्ष भर शिक्षक चोरी से स्कूलों से गायब रहे अब दिसंबर में अचानक बचे हुए सभी अवकाश की पूर्ति करना चाह रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में शिक्षक स्कूलों से गायब रह रहे हैं। इस बात की भनक जिलाधिकारी को लगी तो उन्होंने बीएसए कार्यालय के कंट्रोल रूम को सजग करते हुए निर्देश दिए है कि जिले भर के शिक्षकों के अवकाश का प्रतिदिन का ब्योरा अलग-अलग विकास खंड के रजिस्टर तैयार कर उन पर दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए कार्यालय के कंट्रोल रूम में अलग-अलग विकास खंड के रजिस्टर तैयार कर ब्योरा दर्ज किया गया। सोमवार को दर्ज रिकार्ड के अनुसार जिले भर में 260 शिक्षक अवकाश पर रहे।
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों द्वारा वर्ष 2019 में अब तक लिए गए अवकाशों की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट मांगने के पीछे भी एक सोच छिपी हुई है। रिपोर्ट से यह साबित होगा कि शिक्षक अपने अवकाश पूर्व में ही तो पूरे नहीं कर चुके हैं। यदि निर्धारित अवकाश से अधिक अवकाश लिए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों का वेतन काटने की तैयारी है।
विज्ञापन

अन्य अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर होंगे दर्ज
इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों ने बीएसए के निर्देश पर सभी शिक्षकों से अभी तक आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त लिए गए अवकाशों की भी जानकारी मांगी है। अधिकारियों द्वारा अवकाश को लेकर दिखाई जा रही सख्ती से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।
घिरोर में सर्वाधिक 48 शिक्षक रहे अवकाश पर
बीएसए कार्यालय में दर्ज रिकार्ड के अनुसार सोमवार को घिरोर विकास खंड में सर्वाधिक 48, कुरावली व करहल में 35-35, मैनपुरी में 33, जागीर में 32, सुल्तानगंज और बरनाहल में 17-17, नगर क्षेत्र में छह और बेवर में मात्र चार शिक्षक अवकाश पर रहे।
जो भी शिक्षक अवकाश पर हैं, वे अपनी रिपोर्ट विद्यालय खुलने से पहले कंट्रोल रूम, मेरे निजी मोबाइल या फिर खंड शिक्षाधिकारी के निजी मोबाइल पर अवगत कराएंगे। बिना सूचना के अवकाश पर मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें