आरोप है कि गोविंद पाराशर ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस गोविंद पाराशर को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी।
तभी नगर निगम के कर्मचारियों ने गोविंद पाराशर को पुलिस से छुड़ा लिया और बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद भी कर्मचारियों को गुस्सा नहीं थमा तो एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
कर्मचारी मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। वहीं एमजी रोड पर लगे जाम से हालत खराब हो गए। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित कर्मचारियों को समझाया और जाम खुलवाया। मामले में कार्रवाई की बात कही है।