फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-अस्पताल में आवारा गोवंश बंदकर ग्रामीणों ने किया बवाल, पुलिस टीम पर पथराव

Thu, 10 Jan 2019 04:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आवारा गोवंश को लेकर किसानों में गुस्सा थम नहीं रहा है। मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। स्कूल में बंद गोवंश को मुक्त कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


घटना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर की है। गुरुवार सुबह को ग्रामीणों ने गोवंश को घेरकर गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिए। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी। इसे लेकर किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्साए का शिकार होना पड़ा। जैसे पुलिसकर्मी स्कूल में बंद गोवंश को मुक्त कराने पहुंचे, ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद बचाया और इसकी सूचना आला अफसरों को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारते हुए ग्रामीणों को भगाया और स्कूल में बंद गोवंश को मुक्त कराया। पथराव करने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।  

विज्ञापन

अस्पताल में बंद किए गोवंश

उधर, बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ, बिनायकपुर, बोझिया, नगला सवईया, नगला दौलत के ग्रामीण जानवरों को घेरकर लाखनमऊ गांव बने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर रहे थे। इस की सूचना किसी ने थाने में दे दी। 

सूचना मिलने के एसआई आरएन यादव पहुंचे। अस्पताल में जानवरों को बंद कर रहे ग्रामीणों को रोका। इससे ग्रामीण उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों और एसआई के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। 

ग्रामीणों का बढ़ता दबाव देख एसआई ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष संजेश कुमार को दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस ने गौवंशों को अस्पताल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें