फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के नीचे दफन कर दिया था 40 कॉलोनियों की इस समस्या का 'समाधान', खुदाई हुई तो चला पता

Thu, 14 Jun 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खुदाई करती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा नगर निगम की टीम ने बुधवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क खोदी तो एक ऐसा नाला निकला, जो शहर की 40 कॉलोनियों के पानी की निकासी कर सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, इस नाले को बंद कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाते वक्त स्थानीय लोगों ने हल्ला भी मचाया। कुछ लोग टीम से भिड़ गए, लेकिन पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया।

बुधवार सुबह बीएसए कॉलेज नाले की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि करीब पांच सौ मीटर नाले को दबाकर उस पर सड़क बना दी गई है। यह नाला रीजेंसी गार्डन से दूर हटकर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा

इस जानकारी के बाद निगम कर्मचारियों ने जैसे ही दबे हुए नाले को खोदने की शुरुआत की करीब 50 लोग संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर निगमकर्मी और वार्ड पार्षद तिलकवीर सिंह के खिलाफ हो गए। हंगामा करने लगे।
 
नगर आयुक्त समीर वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ही मामला शांत हो सका। नगर आयुक्त ने बीएसए कॉलेज से लेकर तालाब तक नाले को खुदवाने का निर्देश दिए। 
विज्ञापन

जलभराव की समस्या होगी दूर

नगर आयुक्त ने बताया कि जितना नाला दबा हुआ है उसे खुदवाया जा रहा है। वार्ड 45 के पार्षद तिलकवीर ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को दबे हुए नाले की जानकारी दी तो उन्हें धमकी मिलने लगीं। इस नाले की खुदाई से नाले का आकार बड़ा हो जाएगा। बरसात के दिनों में 40 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। 

जिन कॉलोनी जलभराव की समस्या से मुक्त होंगी, उनमें प्रमुख रूप से द्वारिकापुरी कृष्ण विहार, प्रोफेसर कॉलोनी, आंनदपुरी, जनकपुरी राधिका विहार, कृष्णा विहार, जमुना विहार, जमुना नगर मानस नगर, अग्रसेन नगर, प्रभात नगर, सरस्वती विहार मदन विहार, तेज नगर, प्रकाश नगर, माधवपुरी, बल्देव पुरी, शक्ति नगर आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें