सम्मेलन में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उसके बाद प्रदेश में सपा की सरकार आई। जिसने भी ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में कोई कसर नहीं छोड़ी। कन्नौज के नीरज मिश्रा जो बसपा के नौजवान नेता थे, उनकी हत्या कराई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रत्याशी संजीव चक ने किया। संचालन पूर्व विधायक राज कुमार रावत ने किया।
भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल इसलिए उठाया कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। ब्राह्मण समाज लावारिस नहीं है। प्रदेश में 15 प्रतिशत है। बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से ब्राह्मण समाज के साथ है।
ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं सभी परेशान हैं। इसलिए कृष्ण जन्म भूमि का मुद्दा उठाया जा रहा है। भाजपा के पास कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है।
उन्होंने सरकार बनाने के गणित के प्रश्न पर ब्राह्मण समाज ही पर जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण इतना प्रताणित है कि वह 15 प्रतिशत से 45 प्रतिशत अन्य लोगों को जोड़कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का काम करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ही सपा से गठबंधन किया था, जिसे बाद में तोड़ दिया गया।