नाग पंचमी का महत्व
ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। ऐसी मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, वे लोग नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना करें।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नाग पंचमी के दिन इस बार शिव एवं सिद्घ योग बन रहे हैं। जिससे पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है। पर्व के दिन काल सर्प दोष निवारण के गंगा घाट पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।