फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरदौली में दबंगो के कहर के शिकार परिवार से मिली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरदौली में दबंगों के उत्पीड़न व धमकियों से तंग पीड़ित परिवार द्वारा गांव छोड़कर जाने का मामला सामने आने के बाद थाना पुलिस पीड़ितों से मिली है। थाना पुलिस ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। वहीं, एसपी ने इस पूरे मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नरदौली गांव के देव सिंह माली का परिवार गांव के दबंगों के उत्पीड़न से परेशान था, जिसके कारण देव सिंह का परिवार गांव छोड़कर कहीं और जाने लगा। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में परिवार के लोगों ने अपना सामान लाद लिया। ग्रामीणों ने काफी समझाया बुझाया। पुलिस को मामले की भनक लगी तो पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने भी परिवार को समझा बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। बुधवार को ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित परिवार को समझाया बुझाया। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस पूरे मामले की जानकारी हांसिल की और थाना पुलिस को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया। बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर वैश्य थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक गुप्ता पीड़ित परिवार से मिले और कार्रवाई का भरोसा दिया।
- नरदौली के मामले में जमीन से जुड़े विवाद हैं। इसको लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा है। पूरे मामले का निस्तारण किया जा रहा है। राजस्व टीम जमीन के विवाद को निपटाएगी। किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें