फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नादिरा सुल्तान बनीं महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान को प्रदेश सरकार ने विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास समिति में सदस्य नामित किया है। इससे उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

नादिरा सुल्तान प्रदेश में हुए 2022 के विधान सभा चुनाव में पटियाली विधानसभा से विजयी हुईं। समाजवादी पार्टी की नादिरा सुल्तान को प्रदेश सरकार ने एक नई जिम्मेदारी से नवाजा है। उन्हें विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास समिति में सदस्य चुना गया है। उनके चयन पर सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शाहरूख राज, विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रांजल यादव, पूर्व विधायक जसवीर यादव, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप, अशोक सक्सेना, मुनाजिर हुसैन, मुन्ने खां, सपा नगर अध्यक्ष गंजडुंडवारा तारिक महमूद, सपा नगर अध्यक्ष सिढ़पुरा वाहिद हुसैन, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राशिद हुसैन अल्वी आदि ने हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें