फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीनी विवाद को लेकर दंपती पर हमला, महिला गंभीर

Tue, 07 Feb 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दंपती पर हमला बोल दिया। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। गंभीर हालत में महिला को परिजन फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा ले गये, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव कोठी आरौंज निवासी अजय कुमार कागांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। उसी मामले में एक फरवरी को गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर पीड़ित अजय के घर में घुस गये। और गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने फरसे को अजय की पत्नी रंजना देवी के सिर में मार दिया। बचाने के प्रयास में अजय को भी पीटा। घटना के बाद रंजना घायल हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन महिला को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले गये, जहां उसका उपचार कराया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें