फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंदन का परिवार कर रहा प्रतिमा अनावरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की हिंसा में तिरंगा यात्रा के दौरान मारे गए युवक चंदन गुप्ता के परिजन लगातार शासन प्रशासन से चंदन की प्रतिमा का अनावरण कराने, चंदन चौक बनाने एवं परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी देने की लगातार मांग उठा रहे हैं। सोमवार को ट्वीटर पर ट्वीट करके यह मांग उठाई गई। मांग का ट्वीट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा।वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या हो गई थी और शहर में हिंसा भडक़ी। धीमे धीमे हिंसा की कस्बाई क्षेत्रों में भी पहुंची। चंदन की हत्या के बाद जनप्रतिनिधियों ने परिवार को भरोसा दिया था कि चंदन चौक बनाया जाएगा और नौकरी दी जाएगी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। माल गोदाम चौराहे के समीप प्रभुपार्क रोड पर चंदन की प्रतिमा तो लग गई, लेकिन अभी तक न इस प्रतिमा का अनावरण हुआ है और न ही चंदन चौक बना है। चंदन की बहन को नौकरी भी नहीं मिली है। सोमवार को यह मामला ट्वीट पर पोस्ट पड़ने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। चंदन के भाई विवेक ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ऐसे हालात बने हैं। परिवार के लोग लगातार तनाव में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से चंदन चौक बनवाने और नौकरी दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें