फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योग गुरु रामचंद्र के सम्मान में जारी हुआ 150 का सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के खाते में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। जनपद निवासी योग गुरु रामचंद्र के फोटो बाला 150 रुपये का सिक्का जारी किया गया है। जिले के लोगों ने सरकार के इस कार्य के लिए जनपद के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

योग गुरु रामचंद्र मैनपुरी जनपद के भोगांव के निवासी थे। उन्हें लालजी के नाम से जाना जाता था। 1873 में जन्मे रामचंद्र का निधन 1931 में हो गया था। मैनपुरी के बाद वे फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में चले गए थे। उन्होंने सहज योग को साधना के उच्चतम बिंदु तक पहुंचाने का काम किया। उनके इस योगदान को सम्मान देने के लिए सरकार ने ने उनकी 150वीं जयंती पर उनके नाम से 150 रुपये का सिक्का जारी करने का निर्णय लिया था। दो फरवरी 2023 को उनकी 150वीं जयंती पर ये सिक्का केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। इस सिक्के पर योग गुरु रामचंद्र महाराज की फोटो के साथ ही उनकी 150वीं जयंती का भी जिक्र है।
इससे पहले डाक विभाग योग गुरु के नाम पर डाक टिकट भी जारी कर चुका है। दो फरवरी को सिक्का जारी होने के बाद जिले के लोगों ने हर्ष जताया है। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता क्रांति कुमार दीक्षित, पूर्व आईएएस विमल कुमार शर्मा, नकुल सक्सेना, प्रखर दीक्षित, संतोष दीक्षित आदि शामिल हैं।
विज्ञापन



अधौल से आए थे योग गुरु के वंशज
योग गुरु रामचंद्र के वंशज मैनपुरी के भोगांव में आकर बसे थे। इतिहासकार प्रेमबहादुर शर्मा की पुस्तक के अनुसार मुगल शासक अकबर ने उनके वंशजों को दिल्ली से भेजकर यहां बसाया था। योग गुरु के वंशज चौधरी संभरी दास यहां आए थे। उनके ही वंश में आगे जाकर योग गुरु रामचंद्र का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें