फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडलीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 02 Feb 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को अब मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज से दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगिता में आगरा मंडल के सभी जनपदों के चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन



जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का इस बार मैनपुरी को मेजबान बनाया गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता की देख रेख में तीन और चार फरवरी को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोगिता जाएगा। प्रतियोगिता में मैनपुरी के अतिरिक्त फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। दौड़, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं के लिए ट्रैक तैयार किए गए। बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी व्यायाम शिक्षक और खेल अनुदेशक प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें