फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादी से पांच दिन पहले आई मौत, मातम में बदल गई खुशियां

Tue, 31 Jan 2023 07:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। उसके साथ बहनोई का भाई भी था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बहनोई का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की रविवार दोपहर औंछा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा बहनोई का भाई घायल हो गया। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा

थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) कई साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में अपने बहनोई के घर के पास मकान बनाकर रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। तीन फरवरी को उसकी लगुन आनी थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह बहनोई के भाई आकाश के साथ बाइक से कार्ड बांटने निकला था। औंछा रोड पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।


वाहन चालक हुआ फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। इस बीच टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग गया। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें