फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा नेता स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Tue, 24 Jan 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी एवं धार्मिक ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग से तीर्थनगरी के लोगों में आक्रोश है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने भावनाएं आहत करने पर पुलिस अधीक्षक से सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हिंदुओं पवित्र ग्रंथ है। इसे सोरोंजी के तुलसीदास ने मानव कल्याण के लिए रचित किया था। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित टिप्पणी कर सनातन धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि उनके संगठन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें