फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या या हादसा: रेलवे लाइन पर मिला काॅल सेंटर कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Sep 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर 24 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मी यमन कुमार का शव मिला। रेलवे लाइन के पास उनकी स्कूटी और मोबाइल मिला है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर काॅल सेंटर के कर्मचारी यमन कुमार (24) का शव पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। रेलवे लाइन के पास ही स्कूटी खड़ी थी, मोबाइल भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी यमन पदम प्लाजा में संचालित एक काॅल सेंटर में काम करते थे। बुधवार को उन्हें सैलरी मिली थी। रात 9:30 बजे स्कूटी लेकर घर से निकल आए।

परिजन ने देर तक घर नहीं आने पर फोन किया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ था। बृहस्पतिवार तड़के तकरीबन 4 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने मोबाइल से पहचान कर परिजन को बताया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिजन का कहना है कि आत्महत्या करने की वजह वजह समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें