फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला-बालिका की मौत का राज खोलेगा रेलवे रिकॉर्ड, 40 ट्रेनों की जांच; गुमशुदगी भी खंगाल रही पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 12:27 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन में रेलवे ट्रैक के किनारे दो किलोमीटर के दायरे में महिला और बालिका के शव मिलने से पुलिस हत्या और हादसे के बीच उलझी है। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस 24 घंटे में गुजरीं 40 ट्रेनों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में रेलवे लाइन के किनारे दो किलोमीटर की दूरी में मिले महिला और बालिका के शवों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की मदद लेगी। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक से 24 घंटे में गुजरीं 40 ट्रेनों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों के मां-बेटी होने की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस ने दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, अन्य युवक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


15 अगस्त की रात करीब 8:50 बजे नगला गोकुल के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे 24 वर्षीय युवक कूद गया था। बरहन से मितावली के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर 16 अगस्त की सुबह सात बजे रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला था। वह लाल टीशर्ट पहने थी। वह चेन, बालियां, अंगूठी और घड़ी भी पहने थी। इसी दिन शाम करीब चार बजे दिल्ली-टूंडला डाउन लाइन के किनारे करीब 10-11 वर्षीय बच्ची का शव मिला। वह नेकर और टीशर्ट पहने थी।

19 घंटे में मिले तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्र में चर्चा रही कि हत्या कर फेंका गया है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला के गहने सुरक्षित हैं। बच्ची और महिला के शवों में दो किलोमीटर का अंतर था। आशंका है कि वह ट्रेन से गिर गई होंगी।
विज्ञापन


अगर किसी ने उनके साथ कोई घटना की होती तो जेवरात सुरक्षित नहीं होते। फिलहाल शव मिलने के 24 घंटे पहले रूट से गुजरीं ट्रेनों की जानकारी रेलवे से मांगी गई है। दोनों मृतक अगर ट्रेन से गिरी होंगी तो किसी न किसी स्टेशन पर फुटेज में नजर आई होंगी। इसके अलावा ट्रेनों में आरक्षित सीटों से भी मृतकाओं के बारे में पता किया जा रहा है। आसपास के जिलों में गुमशुदगी की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें