मैनपुरी। दंपती के बीच चल रहे विवादों की मीडिएशन सेंटर में हुई सुनवाई के बाद दंपती को मीडिएशन सेंटर से ही विदा कर दिया गया। उनको तय की गई समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई।
भोगांव की रहने वाली आरती पुत्री शिवकुमार की शादी राहुल पुत्र मनीराम निवासी पावर हाउस रोड शहर मैनपुरी के साथ 4 मार्च 2022 को हुई थी। शादी के बाद आरती ने 26 मार्च 2023 को एक पुत्र को जन्म दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर राहुल ने आरती को उत्पीड़न करने के बाद 14 जनवरी 2024 को ससुराल से निकाल दिया।
आरती ने राहुल के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में भरण पोषण पाने के लिए मुकदमा दायर किया। मुकदमे की सुनवाई करने के बाद प्रधान न्यायाधीश गुलाम उल मदार ने मामले को समझौते के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद राहुल मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुआ। मीडिएशन सेंटर में विवाद की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मीडिएटर दिनेश यादव ने उनके बीच समझौता कराया। समझौते की शर्तोँ का पालन करने की हिदायत देकर दंपती को घर भेज दिया गया।