फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू-प्याज, टमाटर के बाद खाद्य तेल पर महंगाई, एक महीने 40 रुपए बढ़ी कीमत

Fri, 06 Nov 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Mustard Oil
विज्ञापन
आगरा में आलू, टमाटर और प्याज के संग अब तेल ने भी जनता का खेल बिगड़ना शुरू कर दिया है। फुटकर में खाद्य तेल के भाव 140 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। मांग में कमी और मिलावट न होने के कारण यह असर आया है। करीब दो माह के अंतराल कीमत 40 रुपये तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
खाद्यान्न के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दाल तो कभी सब्जियों के भाव चढ़ जाते हैं। इस समय आलू, प्याज, टमाटर, मटर के साथ तेल और राजमा के भाव आसमान छू रहे हैं। मटर तो थोक में 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है। जबकि आलू, प्याज और टमाटर के भाव 40 से 50 रुपये तक हो गए हैं। वहीं, स्थानीय आवक आने से अन्य सब्जियों में दाम में कमी आई है।


थोक भाव
10 दिन पहले - अब 
आलू - 35 - 40
टमाटर-  35 - 42
प्याज - 40 - 50
मटर -  90 - 100
 

ये सब्जियां हुईं सस्ती
पालक  10 - 8
फूलगोभी 16 - 8
पतागोभी 30 - 28
लौकी 15 - 7
काशीफल 15 - 12

फुटकर भाव
आलू - 55
टमाटर - 60
प्याज - 65
मटर - 140
पालक - 20
फूल गोभी - 25
पत्ता गोभी - 40
लौकी - 20
काशीफल - 25
विज्ञापन

सिकंदरा सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि आलू, टमाटर, प्याज और मटर को छोड़कर अन्य सब्जियों की स्थानीय आवक शुरू होने से दाम में गिरावट आई है। रोजाना 60 टन माल आसपास के क्षेत्रों से आ रहा है।

मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष रमनलाल गोयल ने बताया कि दो माह के अंतराल में तेल के भाव 40 रुपये लीटर तक बढ़ गए हैं। मिलावट न होने और मांग में इजाफा होने से यह असर पड़ा है। फुटकर में तेल 140 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। थोक में 125 रुपये का भाव चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें