फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में नमाज के लिए मुस्लिम समाज ने एएसआई को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Nov 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में नमाज
विज्ञापन
ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में नमाज बंद करने के आदेश के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन सौंपा। माल रोड स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्किल कार्यालय पर मुस्लिम संगठनों ने ताज में नमाज फिर शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


मस्जिद ताजमहल इंतजामिया कमेटी के नेतृत्व में पहुंचे मुस्लिमों ने कहा कि ताज में जुमे की नमाज, ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जा रही है। 3 दिसंबर को मस्जिद के सामने बने वजू टैंक की रेलिंग में ताले डालने के साथ मौखिक रूप से नमाज बंद कराने को कहा गया। 

2001 में शुक्रवार की नमाज के लिए गजट जारी किया गया था। अगर 2006 में कोई आदेश किया गया तो इतने साल बाद उसके पालन के लिए क्यों कार्रवाई की गई। ज्ञापन देने वालों में डा. सिराज कुरैशी, समी अगाई, अहमद हसन, इरफान सलीम, युसूफ कुरैशी, इब्राहिम हुसैन जैदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले जीवनी मंडी में कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कार्यालय पर हुई बैठक में कहा कि ताज में नमाज रोकने के मामले में एएसआई ने दो दिन में निर्णय आने की बात कही है। अगर ऐसा न हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें