फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जुमे की नमाज को लेकर आगरा में लागू रही सेक्टर स्कीम, ड्रोन से रखी गई नजर

Fri, 17 Jun 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जुमे की नमाज को लेकर शहर और देहात में अधिकारियों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। जामा मस्जिद पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। शुक्रवार सुबह से ही फोर्स के साथ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
एसएसपी आगरा पुलिस बल के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। इस  दौरान सेक्टर स्कीम लागू की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर चुके थे। वहीं बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। 

विज्ञापन


वहीं  शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। मिश्रित आबादी इलाकों में फोर्स लगाई गई। महिलाओं और बच्चों को आगे लाकर प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही।
जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।  

शहर और देहात के मिश्रित आबादी इलाकों में पैदल गश्त के साथ ड्रोन भी उड़ाया गया, जिससे लोगों पर नजर रखी जा सके। एसएसपी ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में फोर्स लगाई गई थीं। सुबह 6:30 बजे से ही फोर्स अपने ड्यूटी प्वाइंट पर आ पहुंच गई। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए गए थे। हर बार लोग आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले संदेश को देखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें